सेंट्रल विस्टा: नए राजपथ पर होगी अगली गणतंत्र दिवस परेड

नागरिकों को होगा गर्व मेंहसूस।

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड अगले साल नवीनीकृत राजपथ पर आयोजित की जाएगी क्योंकि राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास कार्य चल रहा है अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नागरिकों को एक ऐसा अवसर मिलेगा जिस पर उन्हें गर्व मेंहसूस होगा। और अब तक की प्रगति संतोषजनक है।

नवंबर तक पूरा हो जाएगा पुनर्विकास

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि राजपथ पुनर्विकास परियोजना में बड़े पैमाने पर पत्थर का काम अंडरपास का निर्माण भूमिगत सुविधाओं के ब्लॉक और बागवानी कार्य और पार्किंग के काम शामिल है। उन्होंने कहा ‘कृत्रिम तालाबों पर बारह पुल बन रहे हैं। राजपथ पर जाने वाले लोगों को एक अद्भुत अनुभव होगा। सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास नवंबर तक पूरा हो जाएगा और अगले साल गणतंत्र दिवस परेड नव विकसित राजपथ पर आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *