अखिलेश यादव को CM योगी ने दी जन्मदिन की बधाई, सपा कार्यकर्ताओं ने किये भंडारे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव का आज एक जुलाई को 48 वां जन्‍मदिन हैं। इस ख़ुशी में सपा कार्यकर्ता जन्मदिन की पूर्व संध्या से ही अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं और मंदिरों में पूजा-पाठ कर उनकी लम्‍बी आयु की दुआ मांग रहे हैं। इस खास मौके पर सीएम योगी ने भी खुद अखिलेश यादव को फोन करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और साथ ही सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हाल भी जाना।

विधानसभा चुनाव है नजदीक

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।और जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है, लेकिन राजनीतिक हालात चाहे जैसे हों प्रदेश के इन दो मुख्‍यमंत्रियों के बीच जन्‍मदिन पर शुभकामनाओं और बधाइयों का आदान-प्रदान होता रहा है।

हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा तो वहीँ लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की। उन्‍होंने पूर्व मुख्‍यमंत्री के दीर्घायु होने और 2022 के विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए प्रार्थना की।

कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर भंडारे का किया आयोजन

पूजा-अर्चन के साथ आज सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी कार्यालय 19, विक्रमादित्य मार्ग पर भंडारे का आयोजन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *