कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का आगाज़, प्रियंका गांधी दिखाएंगी हरी झंडी

23 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1200 किमी का सफर तय करेगा यात्रा

पश्चिमी यूपी-बुंदेलखण्ड-अवध में कांग्रेस की कल से प्रतिज्ञा यात्रा,  प्रियंका गांधी करेंगी आगाज - congress start pratigya yatra up priyanka  gandhi barabanki up election 2022 ...

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आज से विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा शुरू होगी। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगी। लखीमपुर की घटना के बाद से ही प्रियंका गांधी अपने एक्टिव फॉर्म में नजर आ रही हैँ। विपक्ष के तौर पर वह योगी की सबसे बड़ी चुनौती बनने की राह पर हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के जरिए सूबे में रणनीति का माहौल बनाना चाहती है।

बाराबंकी से होगी यात्रा आरंभ

कांग्रेस की इस प्रतिज्ञा यात्रा के लिए बस का प्रयोग किया जा रहा है। यह यात्रा बाराबंकी के अलावा दो शहरों- वाराणसी और साहारनपुर से होकर निकलेगी। कांग्रेस की प्रेस कान्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पूनिया ने यह जानकारी दी कि आज प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर बाराबंकी से यात्रा की शुरूआत करेंगी।

प्रतिज्ञा यात्रा का रूट

इस यात्रा के लिए पूरे प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटते हुए रूट तैयार किया गया है। पहला रूट अवध के बाराबंकी और बुंदेलखंड के जिलों को मिलाकर झांसी तक है और दूसरा रूट पश्चिमी व बृज क्षेत्र के विभिन्न जिलों के लिए तैयार किया गया है। इसी प्रकार तीसरा रूट पूर्वांचल के लिए निर्धारित किया गया है।

पुनिया ने बताया कि प्रतिज्ञा यात्रा का पहला रूट वाराणसी से शुरू होकर रायबरेली में समाप्त होगा, जिसमें चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ व अमेठी जिले शामिल होंगे। दूसरा रूट बाराबंकी से शुरू होकर झांसी में समाप्त होगा, जिसमें लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर और जालौन जिले शामिल होंगें। तीसरा रूट सहारनपुर से शुरू होकर मथुरा में समाप्त होगा, जिसमें मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, आगरा जिले शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *