भारत में कोरोना का आतंक, एक दिन में 300 लोगों की मौत

Now, Total 43.70 Lacs COVID19 Cases In India, 89706 New Coronavirus Cases,  1115 Deaths, In Last 24 Hours - भारत में कुल COVID-19 केस 43.70 लाख हुए,  पिछले 24 घंटे में 89,706

ई दिल्ली। भारत में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिससे कोरोना कि तीसरी लहर आने का खतरा भी बढ़ता नज़र आ रहा है। पिछले 24 घंटो में 40,000 कोरोना संक्रमित लोग ठीक हुए और 300 मरीजों की मौत हुई है। वहीं कोरोना के एक्टिव केसों में तीन दिन के बाद वृद्धि देखी गई है। बुधवार को कुल सक्रिय मामलों में 2,442 का इजाफा हुआ।

केरल में हालात अभी भी बुरे बने हुए हैं। यहां पांच दिन के बाद फिर से कोरोना 30 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। केरल में पिछले 24 घंटे में 27,579 लोग ठीक हुए और 181 कि मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल 42.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और 22,001 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत के 6 सबसे अधिक संक्रमित राज्य

1. केरल

यहां बुधवार को 30,196 लोग संक्रमित पाए गए। 27,579 लोग ठीक हुए और 181 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 42.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 40.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,001 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.39 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र

यहां बुधवार को 4,174 लोग संक्रमित पाए गए। 4,155 लोग ठीक हुए और 65 की मौत हो गई। यहां अब तक 64.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 63.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 47,880 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश

यहां बुधवार को 15 लोग संक्रमित पाए गए और 28 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,863 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 214 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4.दिल्ली

दिल्ली में बुधवार को 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13 लोग ठीक हुए। अब तक 14.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,083 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 414 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान

यहां बुधवार को 12 कोरोना संक्रमित पाए गए, 10 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 82 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश

यहां बुधवार को 16 नए मामले सामने आए और 06 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 137 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *