भारत में कोरोना ने दिखाया विकराल रूप

मौत के आंकड़े भयावह

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के नए केस दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। कोरोना मामलों की गति इतनी तेज है कि इस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। अप्रैल में कोरोना के नए मामलों में इतनी तेजी से इजाफा हुआ कि संक्रमितों की संख्या 3 लाख 50 हजार को पार कर गई। पूरे देश पर संकट छाया हुआ है। अस्पताल में जगह नही है तो कही ऑक्सीजन का संकट गहरा रहा है। हालांकि भारत की स्थिति को देखते हुए कई विदेशों ने मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं। जिससे भारत को सहारा मिल सकता है और साथ ही साथ कोरोना की लड़ाई जीती जा सकती है।

संक्रमितों की संख्या 3 लाख 50 हज़ार के पार

बता दें कि देशभर में मंगलवार को 3 लाख 62 हजार 787 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जबकि 3285 मरीजों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह 3.23 लाख मामले आए थे, लेकिन रात 12 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 3.62 लाख के पार चला गया। यह महामारी के शुरुआत से अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर

पिछले 24 घंटे में 2771 लोगों की मौत हो गई। इनमें महाराष्ट्र में 895 मरीजों की, दिल्ली में 381, उत्तर प्रदेश में 264, छत्तीसगढ़ में 246, कर्नाटक में 180, गुजरात में 170 और झारखंड में 131 मरीजों की मौत हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *