दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया इनामी बदमाश  

अमर भारती : राजधानी दिल्ली से एक बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ की खबर सामने आई है।  पुलिस ने इस बदमाश को पकड़ने के लिए इनाम भी रखा था। बदमाश का नाम राजा मेवाती है।  खजूरी खास इलाके में पुलिस ने इस बदमाश को पकड़ लिया था।  बदमाश को पकड़ते समय दोनों के बिच मुठभेड़ हो गई। जिसमे  एक पुलिस कर्मी घायल हो गया है और  बदमाश राजा मेवाती को भी गोली लगी है। बदमाश राजा मेवाती का नाम पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल है।  पुलिस को कई दिनों से इस बदमाश की तलाश थी।

बता दें दिल्ली से हाल ही में कई जुर्म सामने आए।  बढ़ते जुर्म को रोकने के लिए पुलिस अपने काम में लगी हुई है।  इससे पहले आज ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 1250 कारतूस के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया।

इससे पहले 29 जून को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के अक्षरधाम इलाके में मुठभेड़ के बाद हथियार के दम पर लूटपाट की कथित साजिश रचनेवाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोहम्मद रेहान के रूप में की गई। दिल्ली पुलिस अप्राधिओं पर अपनी लगाम लगाने में जुटी हुई है।

रिपोर्ट – अभिन्या गोयल

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-