इंसान बना दरिंदा : कुत्ते को ज़िंदा जला डाला…

मुम्बई। इंसान की इंसान से दुश्मनी अक्सर देखी जाती है। लेकिन जानवर से बैर शायद ही किसी ने देखा होगा।
महाराष्ट्र के ठाणे शहर से एक ऐसी ही खबर मिली है जहां इंसानियत फिर शर्मसार हुई है। बता दें कि वहां से एक लावारिस कुत्ते को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

राबोड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि इस बात की हमें ‘सिटिजंस फॉर एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन के 20 वर्षीय सदस्य ने राबोड़ी पुलिस थाने में दी और अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

अस्पताल में लावारिस कुत्ते की मौत

अधिकारी ने बताया, ”शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे मंगलवार शाम को मसानवाड़ा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक लावारिस कुत्ते को जलाये जाने के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद वह खबर की पुष्टि के लिए घटनास्थल गया और वहां उसने कुत्ते को अधजली अवस्था में पाया जिसे वह पशुओं के अस्पताल ले गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गयी।”

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत

उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 429 (मवेशियों को मारने या अपंग बनाने जैसे कृत्य इत्यादि करने) और पशुओं पर क्रूरता रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *