फैजाबाद रेलवे जंक्शन बना अयोध्या कैंट, सीएम योगी ने लिया फैसला

इससे पहले फैजाबाद का नाम बदलकर किया था अयोध्या

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में जगहों, जिलों का नाम बदलने की प्रक्रिया में एक नई कड़ी जुड़ गई है। दरअसल उत्तर प्रदेश के फैजाबाद रेलवे स्टेशन में रेल की पटरी के समानांतर चल रहे प्लैटफॉर्म की छाती में गढ़े खंबों पर अब फैजाबाद रेलवे स्टेशन पर अब अयोध्या कैंट लिखा जाएगा। इसके पहले जिले का नाम फैजाबाद की जगह अयोध्या किया गया था। इसी तरह इलाहाबाद शहर का नाम प्रयागराज कर दिया गया था।

सीएम योगी ने लिया फैसला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला लिया है। यूपी सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई। इसमें लिखा गया कि, ‘भारत सरकार ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम ‘अयोध्या कैन्ट’ करने के निर्णय पर सहमति दे दी है।’

सांसद लल्लू सिंह ने किया धन्यवाद

आपको बता दें कि, फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर अयोध्या कैंट करने के लिए सांसद लल्लू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया था। सांसद लल्लू सिंह ने केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का अयोध्यावासियों का निवेदन स्वीकार करने के लिए आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *