बिग बॉस शो में फैंस ने करण जौहर को बताया सलमान खान की कॉपी

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत एक हफ्ते पहले हो गई थी। सुपरहिट बिग बॉस ओटीटी शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। उससे भी ज्यादा फैंस को करण जौहर के वीकेंड के वार का इंतजार था। इस रविवार फैंस का यह इंतजार खत्म हो गया। फैंस यह देखना चाहते थे कि करण जौहर किस तरह से होस्ट करते है। इससे पहले फैंस सलमान खान को होस्ट के रूप में देखते थे। बता दें कि करण जौहर का ओटीटी में नाम आते ही लोगों की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गयी है।

करण ने लगाई कंटेस्टेंट की क्लास

बिग बॉस एक ऐसा शो है जिसमें न चाहते हुए भी कंटेस्टेंटस लिमिट क्रॉस कर देते है। ऐसे में सलमान खान कंटेस्टेंट्स को लताड़ने का काम भी बखूबी करते थे। लेकिन बता दें कि करण जौहर भी सलमान को ही कॉपी करते दिखे। कंटेस्टेंटस को लगा कि करण जौहर उनके साथ मस्ती करेंगे। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। करण जौहर ने एंट्री लेते ही कंटेस्टेंट्स की क्लास लगा दी। जिसको देखकर कंटेस्टेंटस हैरान थे।

करण जौहर ने लगाई दिव्या को फटकार

होस्ट करण जौहर के निशाने पर सबसे ज्यादा दिव्या अग्रवाल थी। दिव्या के शो की बेइज्जती करने पर करण ने उन्हें खरी-खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। करण ने प्रतीक को भी नहीं बख्शा और दोनों को ओवर स्मार्ट बनने के लिए खूब लताड़ा।

करण का अंदाज लोगों को आया बेहद पसंद

करण का यह रूप देख कर उनके दर्शक हैरान रह गए क्योंकि करण सलमान से बिल्कुल अलग ही नेचर के हैं। सलमान को अक्सर दबंग रूप में देखा गया है। लेकिन करण जौहर को हमेशा हंसी मजाक के मूड में देखा जाता है। इस वीकेंड के वार में उनका यह रूप देखकर फैंस दंग है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को करण का यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। वहीं कुछ लोग करण को सलमान की कॉपी बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *