बांग्लादेश में रोहिंग्या कैंप के मदरसे में गोलाबारी, 7 लोगों की मौत

Seven killed in Rohingya refugee camp attack: Bangladesh police | Rohingya  News | Al Jazeera

नई दिल्ली। बांग्लादेश के रोहिंग्या में शुक्रवार को गोलाबारी हुई। इस फायरिंग में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। बांग्लादेशी अखबार के मुताबिक रोहिंग्या के रिफ्यूजी कैंप में स्थित मदरसे में कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। जिससे 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। अस्पताल में 3 लोगों ने इलाज के दौरान अपनी जान गंवा दी।

दो रोहिंग्या प्रतिद्वंद्वी के संघर्ष का नतीजा

सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने सुबह करीब चार बजे उखिया में कैंप नंबर 18 के ब्लॉक एच-52 में मदरसे पर हमला किया। इस हमले को दो रोहिंग्या प्रतिद्वंद्वी का संघर्ष माना जा रहा था।

10 लाख रोहिंग्या लोगों का घर है कैंप

बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में दुनिया का सबसे बड़ा रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप है। यहां करीब 10 लाख रोहिंग्या रहते हैं। ये रोहिंग्या 2017 में बौद्ध बहुसंख्यक देश म्यांमार में वहां की सेना ने रोहिंग्या के खिलाफ कार्रवाई की थी। उसके बाद रोहिंग्या मुसलमान वहां से भाग गए। इनमें से ज्यादातर बांग्लादेश में रिफ्यूजी कैंप में रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *