पत्नी से परेशान पति ने की हत्या, करवाया खुद को गिरफ्तार

अमर भारती: महाराष्ट्र के अम्बर नाथ नगर में एक 41 वर्षीय पुरूष ने अपनी पत्नी के साथ छोटी सी बहस होने के कारण उसकी हत्या कर दी और पुलिस को बुलाकर खुद को गिरफ्तार भी करवाया।

आरोपी दीपक सुखलाल भोई और उसकी बीवी रूपाली भोई की एक 9 वर्षीय बेटी और एक 2 वर्षीय बेटा था। उन दोनों के बीच अकसर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हो जाते थे। बुधवार को भी दोनों के बीच एक शादी में जाने को लेकर झगड़ा हो गया। अपनी बीवी से परेशान होकर दीपक ने उनका दूपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी और पुलिस को अपने गुनाह के बारे में सुचित किया। उस समय उनकी बेटी विद्यालय गई थी और बेटा दूसरे कमरे में सो रहा था।

आरोपी को भारतीय दंड संहिता के अनुभाग 302 के तहत गिफ्तार किया गया है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों बच्चे इस समय अपने चाचा के साथ रह रहें है।

रिपोर्ट: सार्थक केन शर्मा