Happy Birthday MS Dhoni : विराट कोहली ने दी धोनी को जन्मदिन की बधाई

कहा, हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे धोनी

नई दिल्ली। टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बॉन्डिंग को पिच पर सभी ने देखा होगा। बता दें कि केवल मैदान पर ही नही बल्कि मैदान के बाहर भी दोनों की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। विराट कोहली ने धोनी की कप्तानी में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाई, वहीं धोनी ने विराट कोहली की कप्तानी में इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया। विराट कोहली धोनी के साथ अपनी बॉन्डिंग पर हमेशा से खुलकर बात करते रहें हैं।

मैदान पर दोनों ने मिलकर की कप्तानी

बता दें कि दिसंबर 2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले लिया था और विराट कोहली टेस्ट कप्तान बने थे। इसके बाद धोनी ने जनवरी 2017 में लिमिटेड ओवर फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया। इसके बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली की कप्तानी में खेले। लेकिन मैदान पर ऐसा लगता था कि दोनों मिलकर कप्तानी कर रहे हैं।

विराट ने दी जन्मदिन की बधाई

विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने पहले भी कई बार कहा हैं कि धोनी हमेशा उनके कप्तान रहेंगे। आपको बता दें कि धोनी अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं और उनके जन्मदिवस पर कप्तान कोहली ने अपने कप्तान को खास अंदाज में इसकी बधाई दी है।

धोनी की कप्तानी में जीतीं कई ट्रॉफी

आपको बता दें कि विराट कोहली ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल की फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह धोनी के साथ
तिरंगे में लिपटे हुए हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने कैप्शन में लिखा कि, ‘हैप्पी बर्थडे भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।’ विराट कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने धोनी जैसा क्रिकेटिंग ब्रेन किसी और में नहीं देखा है। धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी (2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी) जीती हैं। इनमें से दो बार विराट कोहली भी टीम का हिस्सा रहे हैं। 2007 टी20 वर्ल्ड कप में विराट टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे।

आपको बता दें कि 15 अगस्त 2020 को धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा ले ली थी। धोनी फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *