
नई दिल्ली। आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि वह स्वस्थ और सेहतमंद रहें। लेकिन क्या आप जानते हैं एक स्वस्थ शरीर और तेज दिमाग के लिए हेल्दी भोजन के साथ- साथ आठ घंटे की नींद लेना भी आवश्यक होता है। आपके हेल्दी रहने में आपकी गहरी और अच्छी नींद का अहम रोल है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि दूसरों की खर्राटों की वजह से या कई बार अपने ही वजह से आप पूरी नींद नहीं ले पाते हैं। जिसके बाद नींद पूरी न होने के कारण आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ये नुस्खे आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।
लहसुन खर्राटों से छुटकारा दिलाने में हैं असरकार

रात को सोने से पहले या फिर शाम के समय लहसुन की कली को रोस्ट करके उसमे घी मिला लें। इसके बाद इससे चबा-चबा कर खा लें। ऐसा लगातार दो तीन दिन करने मात्र से ही आपको खर्राटों से छुटकारा मिल जाएगा।
हल्दी और शहद से मिल सकती है खर्राटों से राहत

यूं तो हल्दी के कई फायदे हैं, लेकिन खर्राटों से छुटकारा दिलाने में भी इसका अहम रोल है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद इतनी ही हल्दी की मात्रा मिला लें। इस मिश्रण को रोजाना रात को सोने से पहले पीने से खर्राटों से जल्द ही आराम मिल जाएगा।