भारतीय हॉकी टीम की लगातर दूसरी जीत, क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की

37 साल बाद ग्रुप स्टेज में जीते 3 मैच

Varun Kumar broke the deadlock in the third quarter.

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भारतीय खिलाड़ी अपनी मेहनत का प्रदर्शन करने इस वक्त जापान की राजधानी टोक्यो में है और अपनी इस मेहनत को पदक में तब्दील करने का अरमान लिए मुकाबले की ओर नज़रें गढ़ाएं हुए है। तो वही भारतीय के लिए हॉकी टीम से अच्छी खबर आई है। दरअसल भारतीय हॉकी टीम ने गुरूवार सुबह को अर्जेन्टीना के खिलाफ खेलते हुए 3-1 से जीत हासिल कर ली।

इटारसी के विवके सागर ने दागा गोल

पूरे मैच के दौरान भारत की ओर से गोल दागने वाले वरुण कुमार (43वें मिनट) हरमनप्रीत सिंह (59वें मिनट) के साथ एक मध्यप्रदेश के इटारसी का खिलाड़ी विवेक सागर भी था। जिसने 58वें मिनट में गोल मारकर भारत को बढ़त दिलाई। चार क्वार्टर में सिमटे इस मुकाबले में पहले दो में दोनों ही देश गोल मारने के लिए संघर्ष करते रहे। लेकिन सर्कल पेनिट्रेशन में भारत आगे रहा और 43वें मिनट में वरूण कुमार ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत का खाता खोला।

क्वार्टर फाइनल में पहुँचा भारत

ग्रुप स्टेज में अपने 4 में से 3 मैच जीत कर ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर काबिज़ भारत ने टोक्यो ओलंपिक्स 2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है और शुक्रवार को उनका मुकाबला जापान से होगा। अगले मुकाबले में भारत के खिलाफ खेलने वाली मेज़बान जापान की टीम अपने ग्रुप की सबसे कमज़ोर टीमों में से एक है और वह अब तक अपने 4 में से 3 मैच हारी है।

49 साल पहले का रिकॉर्ड की बराबरी का मौका

अपने ग्रुप स्टेज में 3 मैच जीत कर 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भारतीय टीम के पास एक और मौका है। क्योंकि अभी भी भारत का एक आखिरी ग्रुप पूल मैच बचा है। अगर भारतीय टीम मेज़बान जापान को शुक्रवार को होने वाले अपने अगले मुकाबले में हरा देती है तो वह साल 1972 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब वह ग्रुप स्टेज में चार मुकाबले जीतेगी। 1972 ओलंपिक्स में भारत ने ग्रुप स्टेज में 7 में से 5 मैच जीते थे। लेकिन भारतियों की उम्मीद इसपर बँधी है कि भारतीय हॉकी टीम न केवल इस रिकॉर्ड की बराबरी करें बल्कि इसे तोड़े भी।