भारत की मशहुर खिलाड़ी हिमा दास को मिली बड़ी सफलता

अमर भारती : भारत की मसहुर खिलाड़ी हिमा दास को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। बता दें कि हिमा ने पोलैंड में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता है। विश्व जूनियर चैंपियन और 400 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हिमा ने 200 मीटर में 23.65 सेकंड का समय निकालकर सोने का तमगा अपने नाम किया।

पिछले कुछ महीनों से पीठ दर्द से परेशान रही हिमा की 200 मीटर में इस साल यह पहली प्रतिस्पर्धी दौड़ थी। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23.10 सेकंड है जो उन्होंने पिछले साल हासिल किया था। इस दौड़ में एक अन्य भारतीय वी के विसमाया ने 23। 75 सेकंड के व्यक्तिगत समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं गोला फेंक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तजिंदर पाल सिंह तूर ने कांस्य पदक हासिल किया। एशियाई चैंपियन तूर ने पुरुषों के गोला फेंक में 19.62 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता।

गौरतलब है कि इसके अलावा मोहम्मद अनस पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में 20.75 सेकंड का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहे। के एस जीवन ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 47.25 सेकंड का समय लिया।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-