सर्जिकल दस्ताने बेचने पर दिल्ली में कटा दो लाख का चालान

अमर भारती : राजधानी दिल्ली में प्लास्टिक पर पाबंदी को सख्ती से लागू करते हुए एसडीएम (पंजाबी बाग) कार्यालय की टीम ने बृहस्पतिवार को नांगलोई के एक दुकानदार पर दो लाख रुपये का चालान काट दिया। दुकानदार के कब्जे से प्लास्टिक के 18 किलोग्राम उत्पाद जब्त किए गए हैं।

बता दें कि इनमें से करीब 3000 सर्जिकल दस्ताने और करीब 12 किलो पैकिंग मैटेरियल हैं। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2016 के तहत 50 माइक्रॉन से कम के प्लास्टिक उत्पाद होने पर यह कदम उठाया गया है।

गर्ग प्लास्टिक के संचालक चंडी राम ने कहा कि वे पिछले 15 साल से सर्जिकल दस्ताने बेचने का काम कर रहे हैं। इसका सर्जरी के समय में उपयोग किया जाता है।

वहीं सुल्तानपुरी और मंगोलपुरी की सभी दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद बेचने वालों पर पांच-पांच हजार के चालान किए गए हैं जबकि सर्जिकल दस्ताने और पैकेजिंग मैटेरियल पर दो लाख का चालान किए जाने से उनकी परेशानी बढ़ गई है।