दिल्ली में शनिवार सुबह रही काफी ठंड

अमर भारती :राजधानी दिल्ली में शनिवार को सुबह बहुत ठंड रही। सुबह में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया और इस दौरान सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 800 मीटर रही।
मौसम विभाग ने कहा, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शहर की वायु गुणवत्ता सुबह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह 9.13 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 दर्ज की गई थी।