अब इटली ने भी लगाया भारतीयों की यात्रा पर प्रतिबंध

नई दिल्ली। कई देशों की तरह इटली ने भी भारत से आने वाले यात्रियों पर रोक लगा दी है। भारत में कोरोना के मामलें तेजी से बढ़ रहे है जिसके चलते इटली की सरकार ने यह फैसला लिया है।बता दें कि इससे पहले भी ब्रिटेन, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, कनाडा जैसे देश भारतीयों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।

डबल म्यूटेंट के चलते भारत प्रभावित

इटली के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्परांजा ने ट्वीट करके जानकारी दी कि उन्होंने उन यात्रियों के इटली में आने पर रोक के आदेश को मंजूरी दी है, जो बीते 14 दिनों में भारत गए हों या फिर भारत से ही आ रहे हों। भारत इन दिनों कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है। खासतौर पर डबल म्यूटेंट के चलते भारत बुरी तरह से प्रभावित है।

अपने नागरिकों के लिए शर्तों के साथ छूट

इटली ने भारत से आने वाले यात्रियों पर बैन लगाया है, लेकिन अपने नागरिकों के लिए शर्तों के साथ छूट भी दी है। इसके लिए उन्हें यात्रा से पहले की कोरोना निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके अलावा पहुंचने के बाद एक बार फिर से उनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

इन टेस्ट से गुजरना होगा

यही नहीं दोनों टेस्ट में निगेटिव पाए जाने के बाद भी उन्हें क्वारेंटाइन में जाना होगा। इसके अलावा जो इटली में ही हैं, लेकिन बीते 14 दिनों में कभी भारत गए थे, उन्हें भी टेस्ट से गुजरना होगा। इटली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत से आए नए कोरोना वैरिएंट का परीक्षण करने के लिए हमारे वैज्ञानिक काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *