भगवान वाल्मीकि के बताए मार्ग पर चलकर समाज को दें नई दिशा : नरदेव चौधरी

वाल्मीकि जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, समाज के लोगों का हुआ सम्मान

कोसीकलां। पावन शरद पूर्णिमा के अवसर पर कोसीकलां में आदि कवि भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरदेव चौधरी ने कहा कि भगवान वाल्मीकि के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता, सद्भाव और समानता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से भगवान वाल्मीकि के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे, पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अमर सिंह पौनिया, वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण सेठ कसी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन, किशोर वाल्मीकि और चौधरी गिर्राज सिंह वाल्मीकि सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में वाल्मीकि समाज की ओर से विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे का नितिन तोमर ने स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश वाल्मीकि, बनवारी लाल डब्बू, दीपक, मनोज, सौरभ वाल्मीकि, नारायण, विजय वाल्मीकि, राजेंद्र, अमृत वाल्मीकि, हैप्पी, बालवीर, लक्ष्मी नारायण वाल्मीकि, टिंकू अग्रवाल और विष्णु सैनी सहित वाल्मीकि समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान भगवान वाल्मीकि के जीवन, उनके साहित्यिक योगदान और सामाजिक संदेश को स्मरण किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में आपसी भाईचारे तथा सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।