
निघासन, खीरी। सावन के पावन महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए ग्राम पंचायत लालपुर के गांव झंडी राज से सैकड़ों कांवड़िए पैदल यात्रा पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए। इस दौरान डीजे की धुन पर कांवड़िए नाचते-गाते और बोल बम के जयकारे लगाते नजर आए। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया।
कांवड़ यात्रा की शुरुआत प्राचीन बूढ़े बाबा शिव मंदिर से जल भरने के बाद हुई। कांवड़िए पवित्र जल लेकर गोला गोकर्णनाथ स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुए। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शिवभक्त शामिल रहे।
शिव भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था
यात्रा के दौरान शिव भक्तों के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई। पारस नाथ सैनी, मनीषा सैनी और उर्मिला सैनी की ओर से कांवड़ियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। उन्हें जलपान और हलवा खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। आयोजकों ने कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना किया।
इसके अलावा उत्तम राजपूत, भुवन भास्कर मिश्रा उर्फ ईशू मिश्रा और रफत हुसैन ने भी कांवड़ियों को जलपान कराया और उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की।
पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। झंडी चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और उन्हें सुरक्षित तरीके से रवाना कराया। यात्रा मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। जगह-जगह पुलिस प्रशासन की ओर से भी कांवड़ियों का स्वागत किया गया।
कांवड़ यात्रा में सुरेश राजपूत पत्रकार, रविन्द्र राजपूत वीआईपी, सेवक राम कश्यप, राजेश राजपूत पत्रकार, पारस सैनी, भास्कर मिश्रा, राज हनी राजपूत, विनोद, ललित, हरेराम, नरेश राजपूत, मनीष राजपूत, देवेन्द्र मिश्रा, बौना, मोहित राजपूत, बाराती, वासु मिश्रा, प्रवेश राजपूत, सुरेश कश्यप, राजेंद्र कश्यप, राजेंद्र राजपूत, कुशल, रामनरेश, संतोष, राहुल, विकास और अविनाश सहित सैकड़ों कांवड़िया भक्त शामिल रहे।
कांवड़ियों के बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से यात्रा मार्ग भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने का संकल्प लिया।