J&K: मनोज सिन्हा ने नए उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली

  • मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल (LG) के रूप में शपथ ली

  • गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद उन्हें ये नई जिम्मेदारी सौंपी गई

  • मनोज सिन्हा पूर्व में गाजीपुर से सांसद रह चुके हैं

श्रीनगर. मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल (LG) के रूप में शपथ ली।

मुर्मू की जगह बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को नियुक्त गया है, जो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं।

3 बार बीजेपी से सांसद रहे और मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में केंद्रीय राज्यमंत्री रह चुके हैं। हालांकि, अब जम्मू-कश्मीर के राजभवन की उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पालघर लिंचिंग मामले में महाराष्ट्र पुलिस के आरोप-पत्र का परीक्षण करेगा सुप्रीम कोर्ट

5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटे एक साल पूरा हुआ है, इसी बीच बुधवार शाम को अचानक जीसी मुर्मू के इस्तीफे की खबर आई थी। गिरीश चंद्र को अब भारत के नए नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) के रूप में नियुक्त किया गया है।

उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधारों पर उद्घाटन भाषण देंगे प्रधानमंत्री

मनोज सिन्हा बीजेपी के बड़े चेहरे

मनोज सिन्हा को एलजी की जिम्मेदारी मिलने के साथ जम्मू-कश्मीर के उच्चस्थ पद पर राजनीतिक एंट्री हुई है। मनोज सिन्हा पूर्व में गाजीपुर से सांसद रहे हैं और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बड़े चेहरे हैं।

मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में सिन्हा मंत्री रह चुके हैं और उनके पास रेलवे के राज्यमंत्री और संचार राज्यमंत्री का कार्यभार था। हालांकि, 2019 का लोकसभा चुनाव वो हार गए थे।

बता दें कि इससे पहले जब जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य था तब सत्यपाल मलिक यहां के राज्यपाल थे, लेकिन जब केंद्रशासित प्रदेश बना तो अधिकारी जीसी मुर्मू को भेजा गया। जीसी मुर्मू की गिनती भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास अधिकारियों में होती रही है।