बिग बॉस ओटीटी में अक्षरा सिंह से करण जौहर ने मांगी माफी

नई दिल्ली। बिग बॉस को एक हफ्ता पूरा हो गया है। यह सप्ताह धमाके से भरा हुआ था। इस वीकेंड के वार में उर्फी जावेद घर से एलिमिनेट हो गई है। वहीं इस हफ्ते अक्षरा सिंह घर की कैप्टन रही। घर में उनका जलवा देखने को मिला। बता दें कि इस वीक होस्ट करण जौहर अक्षरा सिंह को सॉरी कहते हुए नजर आए। इसके साथ ही करण ने दिव्या अग्रवाल को भी अक्षरा सिंह से उलझने को लेकर बहुत सुनाया। उन्होंने कहा कि यूपी बिहार सब एक ही है, भोजपुरी इंडस्ट्रीज कोई अलग नहीं है। यह भारतीय सिनेमा का ही हिस्सा है।

भोजपुरी इंडस्ट्रीज को लेकर दिव्या ने की थी टिप्पणी

दिव्या अग्रवाल ने भोजपुरी इंडस्ट्रीज पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद से अक्षरा सिंह को गुस्सा आ गया। अक्षरा सिंह दिव्या अग्रवाल पर खूब बरसी। उन्होंने कहा, ‘खुद को सो कॉल्ड सुपर स्टार कहने वाले लोग हमें ये ना बताएं कि हम उससे बात कर नीचे हो जाएंगे। हमें फक्र है कि हम लोग भोजपुरी को प्रेजेंट करते है। आप हमें न बताएं हमें पता है हमारी सभ्यता, हमारा संस्कार।

होस्ट करण जौहर ने किया अक्षरा का सपोर्ट

अक्षरा ने भोजपुरी इंडस्ट्रीज को लेकर जिस तरह से अपनी बात रखी उसके बाद करण जौहर अक्षरा सिंह का सपोर्ट करते नजर आए। करण ने कहा कि भारतीय सिनेमा का सम्मान करना हम सभी का फर्ज है। भोजपुरी इंडस्ट्री एक बड़ी इंडस्ट्री है।
बता दें कि इस वीक अक्षरा सिंह घर की कैप्टन थी। पूरे हफ्ते अक्षरा सिंह का जलवा देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *