सुपर डांसर चैप्टर 4 शो में जज के रूप में दिखाई देंगी करिश्मा कपूर

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर कलाकार शिल्पा शेट्टी ने ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ से विदा से लिया है। उनकी जगह पर 90 के दशक की कलाकार करिश्मा कपूर दिखाई देंगी। सूत्रों की माने तो शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शो की शूटिंग को बीच में ही छोड़ दिया था। इसके बाद शो में जज के रूप में करिश्मा कपूर दिखाई देंगी।

करिश्मा कपूर के सुपरहिट गाने पर थिरके कंटेस्टेंट

करिश्मा कपूर के शो में आने से शो का माहौल बदल गया है। कंटेस्टेंट करिश्मा कपूर के सुपरहिट गाने पर थिरकते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर शो की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर य़ह तो तय है कि आने वाले एपिसोड में स्पेशल जज की भूमिका करिश्मा कपूर निभाएंगी।

महज 15 साल की उम्र में बॉलीवुड में ली थी एंट्री

बता दें कि महज 15 साल की उम्र में ही करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में एंट्री ले ली थी। एक्टिंग के शौक में उन्होनें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। उनकी पहली फिल्म ‘प्रेम कैदी’ सन् 1991 में रिलीज हुई। उसके बाद 1997 यश चोपड़ा की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में काम किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। करिश्मा कपूर ने अपनी एक्टिंग और डांस से करोड़ो दिलों को जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *