लाडनूं की वैशाली जैन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली

लाडनूं। कस्बे की वैशाली जैन पुत्री शरद जैन-डॉ मनीष जैन देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिली। वैशाली जैन ने कहा कि यह अवसर विमल विद्या विहार विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रचना बलानी के विशेष प्रयास एवं कुशल नेतृत्व से प्राप्त हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान से सिर्फ दो विद्यालयों को ही राष्ट्रपति भवन जाने का अवसर प्राप्त हुआ। जिसमें से राष्ट्रसंत, शांतिदूत आचार्य तुलसी द्वारा संस्थापित विमल विद्या विहार विद्यालय को प्राप्त हुआ।

लाडनूं की वैशाली जैन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली


इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति ने विमल विद्या विहार को नैतिक मूल्यों के सरंक्षण के लिए साधुवाद दिया और विद्यार्थियों के जैन दर्शन और संस्कृति की प्रस्तुति पर कहा कि बच्चो के संस्कारों से यह प्रतीत होता है कि आप सभी आचार्य तुलसी की धरा से जुड़े हुए है।

लाडनूं की वैशाली जैन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली


बतादें की विमल विद्या विहार, जैन विश्व भारती की शैक्षणिक इकाई और यह विद्यालय के लिए बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है। विद्यालय की निरंतर प्रगति और विकास कार्य प्राचार्य रचना बलानी के कुशल नेतृत्व में हो रहा है। विद्यार्थियों को यह अवसर प्रदान करने के लिए अभिभावकों ने प्राचार्य रचना बालानी एवं प्रबंध मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।