लखीमपुर हिंसा : SKU का आज ‘शहीद किसान दिवस’, प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल

Lakhimpur Kheri Antim Ardas Program Of Killed Farmers Up Lakhimpur Kheri  Violence News In Hindi Today Live Update Tribute Meeting Priyanka Gandhi -  Lakhimpur Kheri Live: बड़ी संख्या में किसानों के आने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में आज संयुक्त किसान मोर्चा ने शहीद किसान दिवस मनाने का ऐलान किया है। लखीमपुर में तिकुनिया के पास महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में शहीदों के लिए अंतिम अरदास की जाएगी जहां हिंसा में मारे गए चारों किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। राकेश टिकैत समेत संयुक्त किसान मोर्चा के कई बड़े नेता अंतिम अरदास के लिए लखीमपुर पहुंचे हैं। इस समारोह में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी।   

‘अंतिम अरदास’ में शामिल होने पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

बीते दस दिनों में लखीमपुर और देश की जनता ने वो सब कुछ देखा जो न ही देखना चाहिए था और न ही होना चाहिए था। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में इस समारोह का आयोजन किया गया है। दावा है कि इस अंतिम अरदास समारोह में 1 लाख से भी ज्यादा किसान शामिल होंगे। जिसके लिए खुद संयुक्त किसान मोर्चा ने सारे देश के किसानों को खुला न्योता दिया है। इस समारोह में शामिल होने प्रियंका गांधी बी लखीमपुर खीरी पहुंच रही हैं। खबर है कि दोपहर 12:30 बजे तक वह लखीमपुर पहुंचेंगी। बता दें कि लखीमपुर मामले में प्रियंका गांधी सक्रिय भूमिका निभाती नजर आई हैं। ऐसे बहुत कम ही मौक़े रहें हैं जब प्रियंका गांधी कांग्रेस की ओर से लड़ती भिड़ती दिखी हैं लेकिन लखीमपुर मामले में उन्होंने सड़क पर उतरने का फ़ैसला किया। प्रियंका गांधी ने क़रीब 60 घंटे तक सीतापुर पीएसी गेस्ट हाउस में क़ैद रहकर यह दिखाने की प्रियंका ने कोशिश की है कि वे लोगों के लिए लड़ने का इरादा रखती हैं।

गृहराज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

संयुक्त किसान मोर्चा ने लोगों से शाम 8 बजे अपने घरों के बाहर मोमबत्तियां लगाने की अपील की है। 3 अक्टूबर को लखीमपुर में हिंसा को लेकर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र पर किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलने का आरोप है। आशीष मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन किसान अभी भी गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र से इस्तीफे की मांग पर टिके हुए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *