चार दिन में विकास की बत्ती गुल: अखिलेश

लखनऊ। सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के विकास, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस और अपराधियों के लिए राम नाम सत्य के जाप की पोल खुल रही है।

चार दिन में ही उनके विकास की बत्ती गुल हो गई है। बिजली विभाग ने मुख्यमंत्री के वीआईपी गृह जनपद गोरखपुर में उन्हीं के द्वारा उद्घाटित गुरू गोरक्षनाथ घाट और रामघाट की बिजली काट दी है। यह घटना लोकार्पण के चौथे दिन ही घटी।

सपा प्रमुख कानपुर में शौचालय निर्माण के लिए अपनी बुजुर्ग मां को गोद में लिए सरकारी महकमों के चक्कर लगा रहा बेटा स्वच्छ भारत के नाम पर भाजपा सरकार में चल रहे महाभ्रष्टाचार का जीता जागता सबूत है।

कागजों पर ओडीएफ घोषित हो चुका कठारा गांव लेकिन शौचालय बना नही। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का आलम यह है कि बीमारी से ज्यादा लखनऊ पीजीआई में इलाज के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया दे रही मरीजों और तीमारदारों को दर्द। डाक्टर से पर्चा दिखाने के लिए ओपीडी नहीं जा पा रहे लोग, कैसे हो इलाज।