लाइफवन वेलनेस ने दूसरी वर्षगांठ पर चलाया वृक्षारोपण अभियान: कंपनी ने अनाथालय में बच्चों संग साझा की खुशियां

लखनऊ। राजधानी स्थित लाइफवन वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी दूसरी वर्षगांठ उत्साह, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ मनाई। इस अवसर पर कंपनी ने देशभर के साथ-साथ विदेशों में भी व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान की शुरुआत कंपनी के सीएमडी सौरभ गुप्ता ने पौधारोपण कर की। उनके आह्वान पर लाइफवन फैमिली के हजारों सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पौधे लगाकर हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण का संकल्प लिया। अभियान में कंपनी के मेंटर्स, फाउंडर्स और लीडर्स ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। इनमें विष्णु प्रताप सिंह, हरिकिशन गोसाई और राहुल सिंह सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण कर जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वृक्षारोपण अभियान के बाद कंपनी के लखनऊ स्थित मुख्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के पदाधिकारियों, मेंटर्स, लीडर्स और सदस्यों ने सहभागिता करते हुए कंपनी की निरंतर प्रगति, समृद्धि तथा सभी सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन ने वर्षगांठ समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।

आधुनिक वेलनेस तकनीक और स्वस्थ जीवनशैली पर दिया जोर

वर्षगांठ समारोह के दौरान कंपनी के सीएमडी सौरभ गुप्ता ने लाइफवन वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड की अत्याधुनिक आयोनाइजर एवं अल्कलाइन मशीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल का विशेष महत्व है और यह मशीन पानी की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायक है। उन्होंने सभी लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा वैज्ञानिक सोच के साथ वेलनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

अनाथालय पहुंचकर बच्चों के साथ मनाई वर्षगांठ

सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कंपनी की टीम ने इस विशेष अवसर पर एक अनाथालय का भी दौरा किया। वहां बच्चों के साथ केक काटकर दूसरी वर्षगांठ मनाई गई और उनके साथ खुशियां साझा की गईं। टीम के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस भावनात्मक पहल के माध्यम से कंपनी ने यह संदेश दिया कि किसी भी उत्सव की वास्तविक खुशी तब और बढ़ जाती है, जब उसे समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ साझा किया जाए।

समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान

इस अवसर पर कंपनी के मेंटर राहुल सिंह ने कहा कि लाइफवन वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड केवल स्वास्थ्य एवं वेलनेस उत्पादों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और जनकल्याण जैसे कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निरंतर निर्वहन कर रही है। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे केवल व्यवसाय में ही नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से पालन करें। कंपनी ने सभी सदस्यों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।