LPS लखनऊ के छात्रों ने CBSE 12वीं परीक्षा में दिखाया शानदार प्रदर्शन: इन विद्यार्थियों किया स्कूल का नाम रौशन

लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परिणामों में लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कठिन परिश्रम का प्रभावशाली परिचय दिया है। इस वर्ष के परीक्षा परिणामों में संस्थान के छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

सीतापुर शाखा के छात्र श्रेयांश सिंह ने 99% अंक प्राप्त कर एलपीएस ग्रुप में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। गोमती नगर शाखा के मोहम्मद सलमान ने 96.4%, दिव्यांशी वर्मा ने 95.6%, ध्रुव शर्मा ने 95.2% और कुशाग्र सिंह ने 94.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

वृंदावन और आम्रपाली योजना शाखाओं में भी रही शानदार उपलब्धि

वृंदावन योजना शाखा की छात्राओं श्रृष्टि दीक्षित और शान्वी गुप्ता ने 95.4%, ऋषिका दुबे ने 95.2% और जैस्मिन श्रीवास्तव ने 95% अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, आम्रपाली योजना शाखा के अर्नव श्रीवास्तव ने 93.2%, आयुष खत्री ने 93% और आर्यन मौर्य ने 92.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

चेयरमैन ने दी बधाई, विद्यार्थियों के भविष्य की जताई उम्मीद

इस गौरवपूर्ण सफलता पर संस्थान के चेयरमैन एवं सांसद डॉ. एसपी सिंह ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के लगातार परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

संस्थान के चेयरमैन डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम भी है। मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त कर संस्थान और देश का नाम गौरवान्वित करेंगे।