
लखनऊ। माहेश्वरी समाज की प्रथम अति आवश्यक बैठक दिनांक 15 अप्रैल 2026 को रात्रि 9 बजे माहेश्वरी धर्मशाला, बताशे वाली गली, अमीनाबाद में कार्यकारिणी एवं विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत महेश वंदना के साथ की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य माहेश्वरी वंश उत्पत्ति दिवस ‘महेश नवमी’, जो इस वर्ष 23 जून 2026 को मनाई जाएगी, उसके आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा करना रहा। कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संयोजक एवं मीडिया प्रभारी श्री विनोद माहेश्वरी, अध्यक्ष गोविंद महेश्वरी, मंत्री विनम्र माहेश्वरी सहित निखिल बल्दुआ, मनीष जी, नितिन माहेश्वरी, निर्भय माहेश्वरी, अमर जी, आशीष, शरद लाहोटी, हनुमान लोया, विक्की लोया, विजय असावा, आशीष माहेश्वरी, उमेश माहेश्वरी एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। युवा परिषद के अध्यक्ष सुनील लोया, मंत्री संस्कार बल्दुआ के साथ श्याम और कृष्णा माहेश्वरी भी बैठक में शामिल हुए।
सभी सदस्यों ने एकजुट होकर महेश नवमी के आयोजन को भव्य और यादगार बनाने की रूपरेखा पर सहमति जताई।