त्रिपुरा में जारी टीएमसी बनाम बीजेपी पर ममता का अमित शाह पर वार

‘त्रिपुरा में हुए टीएमसी कार्कर्ताओं के हमले के पीछे अमित शाह’- ममता बनर्जी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से हज़ारों किमी दूर त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) के बीच चल रहे सियासी वार में आरोप-प्रत्यारोपों की क्रिया तेज़ हो चली है। दरअसल बीते सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए है। ममता बनर्जी ने त्रिपुरा में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हुए कथित हमलों की ज़िम्मेदारी अमित शाह के ऊपर मढ़ दी है। ममता बनर्जी का यह आरोप पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके भतीजे व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के ऊपर दो अलग-अलग हुए हमलों के मद्देनजर आया है। जिसके बाद ममता बनर्जी ने अमित शाह को घेरा।

7 अगस्त को कार्यकर्ताओं पर हुआ था हमला

आपको बता दे कि 7 अगस्त को टीएमसी पार्टी के युवा नेता सदीप राहा और जया दत्ता त्रिपुरा के धलाई ज़िले के अंबासा में डेरा डाले हुए थे। जहां पर सत्तारूढ़ भाजपा के कार्यकर्ता आए और टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। जिसमें टीएमसी कार्यकर्ता घायल भी हो गए। जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घायल कार्यकर्ताओं से मिलने एसएसकेएम अस्पताल पहुँची।

पुलिस मूकदर्शक बनी रही

ममता बनर्जी ने त्रिपुरा में घायल टीएमसी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘इस तरह के हमले केंद्रीय गृह मंत्री के सक्रिय समर्थन के बिना संभव नहीं होते। वह इन हमलों के पीछे हैं जो त्रिपुरा पुलिस के सामने किए गए क्योंकि वह मूकदर्शक बनी रही। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री में इस तरह के हमलों का आदेश देने का दुस्साहस नहीं है।’

अभिषेक बनर्जी का ट्वीट

इस मामले में अभिषेक बनर्जी ने एक दिन पहले ही ट्वीट कर कहा है, ‘त्रिपुरा में गिरफ्तार किए गए तृणमूल कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मिली जमानत। सत्यमेव जयते! मैं उन्हें कोलकाता ले जा रहा हूँ क्योंकि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें चिकित्सा से वंचित कर दिया गया था। बिप्लब कुमार देब आप कोशिश करते रह सकते हैं लेकिन आपके सारे संसाधन कम पड़ जाएंगे! मेरी बात याद रखना।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *