बूथों के साथ प्रशिक्षण शिविर में सुना गया मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 132वें संस्करण को आज भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बूथों पर एवं कैंट मंडल एक पर आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला में कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया ।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कालिदास मार्ग स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के संग सुना।

वही उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट विधानसभा की बूथ संख्या 162 पर आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान कार्यशाला में कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या 164, पश्चिम विधानसभा के बूथ संख्या 64 पर प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, महापौर सुषमा खर्कवाल ने कैम्प कार्यालय, उत्तर विधायक डॉ नीरज सिंह ने बूथ संख्या 144, पूरब विधायक ओ पी श्रीवास्तव ने बूथ संख्या 163 और एमएलसी मुकेश शर्मा ने पूरब विधानसभा की बूथ संख्या में 349 पर, बीकेटी विधानसभा के मंडल चिनहट शहरी के बूथ संख्या 356 पर विधायक योगेश शुक्ला में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना।

कैंट मंडल एक पर प्रशिक्षण कार्यशाला हुआ समापन

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कैंट मंडल एक में कार्यशाला के समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए, ताकि वे शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बना सकें। यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक सशक्तीकरण, संगठनात्मक दक्षता और सेवा-भाव के विस्तार का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक रणनीतियों और मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष योगेंद्र पटेल, विनायक पांडेय, मान सिंह, रमेश तूफानी, पार्षद ऋचा मिश्रा, हरशरण लाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।