यूपी के हाथरस से लापता महिला की लाश उसके ही घर से बरामद

यूपी। उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक वृद्ध महिला की हत्या कर उसकी लाश को घर में ही बक्से में बंद कर दिया गया था। पड़ोसी को जब घर से बदबू आई तो उन्होने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची हाथरस पुलिस ने घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उन्हें एक बक्सा मिला, जिसको खोला गया तो उसमें से वृद्ध महिला की लाश निकली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

कोतवाली में बुजुर्ग महिला की गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज

मामला हाथरस के नगला गांव का हैं। जहां 65 वर्षीय महिला कमलेश देवी पिछले कुछ दिनों से गायब थी। थाने में उनकी गुमशुदगी की रिर्पोट दर्ज कराई गई थी। पुलिस कमलेश देवी की तलाश कर रही थी। लेकिन पुलिस को कमलेश देवी की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसी बीच पुलिस के पास एक फोन आया कि नगला गांव के एक घर से बदबू आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। इस दौरान उन्हें बक्से से कमलेश देवी की लाश मिली।

वृद्ध महिला के भतीजे पर हैं पुलिस को शक

पुलिस की जानकारी के मुताबिक कमलेश देवी का उसके भतीजे से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। इसके साथ ही महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।