यूपी में 8 हजार से अधिक कंटेनमेंट जोन, 3 लाख से अधिक लोग चिन्हित

15 हजार से अधिक लोग कोविड पाॅजिटिव

लखनऊ।
 अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश के 8,469 कंटेनमेंट जोन में 3,28,597 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन कंटेनमेंट जोन में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 15,779 है। इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन किये गये लोगों की संख्या 3,540 है।

अग्निकांडों में मिले 24 घंटे में मुआवजा: सीएम

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कोविड नियंत्रण के लिए एक विशेष अभियान चल रहा हैं। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में यह भी निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम में आग लगने की दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सजगता बरती जाए। आग लगने की दुर्घटना होने पर प्रभावित लोगों को 24 घण्टे में अनुमन्य मुआवजा राशि वितरित किये जायें। सभी जनपदों में अग्निशमन केंद्रों को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिये हैं।

लखनऊ में 24 घंटों में 1188 नए मामले  

राजधानी में कोरोना का कहर काम होने का नाम नहीं ले रहा। राजधानी में पिछले 24 घंटों में 1188 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 24 घंटे में 7 की मृत्यु हो गई। लखनऊ में मौजूदा हालातों में 7981 कोरोना संक्रमित मरीज है। वहीं अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में गत एक दिन में कुल 1,79,417 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 3,57,54,807 सैंपल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 5,928 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 27,509 कोरोना के एक्टिव मामले में से 14,637 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 550 मरीज अपना इलाज करा रहे है तथा शेष मरीज सरकारी चिकित्सालयों में निःशुल्क इलाज भी करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *