भोपाल में आधे से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ, प्रदेश में 47 नए संक्रमित

अमर भारती : प्रदेश में गुरुवार को 75 नए कोरोना संक्रमित मिले वहीं इंदौर, उज्जैन व जबलपुर में एक-एक और मौत की पुष्टि हुई। इन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमित 3240 हो गए हैं तो मृतक संख्या बढ़कर 172 हो गई। अच्छी सूचना यह मिली कि भोपाल में 22 और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर राजधानी में अब तक कुल 675 मरीजों में से 380 यानी आधे ज्यादा रोगी स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

भोपाल के एक ही क्षेत्र में 11 नए मरीज मिले भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को यहां 11 नए मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर शहर में कुल 24 नए मरीज मिले हैं। भोपाल में अब तक मरीजों की संख्या 675 हो गई है। 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा गुरुवार को 20 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। अब तक 380 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।