माँ ने पहले की 7 महीने के बच्चे की हत्या, फिर लगाई फाँसी

कोल्हापुर। महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले के कागल तहसील में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई,  जहां पर एक 24 वर्षीय महिला ने अपने साथ 7 महीने के बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली।  

संबरी के भगवान

मृतक महिला की पहचान संबरी लक्ष्मीधर मरांडी के तौर पर हुई है। जबकि, मासूम बच्चे का नाम भगवान बताया जा रहा है। 


अजीब सपनों से थी परेशान

पुलिस ने बताया कि ओडिशा निवासी लक्ष्मीधर मरांडी कागल के फाइव स्टार एमआईडीसी में मेट्रो हाई-टेक कंपनियों में नौकरी करता है और पत्नी तथा अपने नवजात बच्चे के साथ कर्मचारियों के लिए बनी कॉलोनी में रहता था। पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से संबरी को अजीब सपने दिखाई दे रहे थे और वह मानसिक रूप से परेशान थी,  जिसका उपचार चल रहा था।

पहले बच्चे की हत्या, फिर लगा ली फाँसी

पुलिस ने बताया के संबरी ने उसी सपने के डर से यह कदम उठाया। पहले उसने मासूम बच्चे की हत्या की तथा फिर फांसी लगाकर जान दे दी। जब श्री लक्ष्मीधर जब घर लौटा, तो उसने पत्नी तथा बच्चे को मृतक पाया। इसके बाद उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *