समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी थे स्व. नेमचंद्र मैथिल, श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने किया याद


कोसीकलां में अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय नेमचंद्र मैथिल की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें समाज के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
एक फार्म हाउस में आयोजित सभा में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. रामदेव भारद्वाज, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और सरपंच भूपराम पाठक ने कहा कि स्व. नेमचंद्र मैथिल ने अपना संपूर्ण जीवन समाज और संगठन के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने सामूहिक विवाह समारोह, प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम, धर्मशालाओं के निर्माण और मंदिरों के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वक्ताओं ने कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच, सरल स्वभाव और समाजहित में किए गए कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा करने का संकल्प लिया।
सभा में राधाकृष्ण मैथिल, खेमचंद कानूनगो, प्रेमनारायण मैथिल, तेजपाल एसडीओ, सतीश चंद शर्मा, वीरपाल मिश्रा, रमनलाल उपमन्यु, शेरसिंह पटवारी, राकेश शर्मा, सुभाष शर्मा एडवोकेट, सतेंद्र मैथिल, पवन कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, विष्णु मैथिल, भारत शर्मा, सत्यवीर मास्टर, देवीचरण, धर्मवीर शर्मा, बच्चू शर्मा ठेकेदार, हेमंत पाठक और धर्मपाल ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।