राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का किया शुभारंभ

रिपोर्ट-बोबी ठाकुर

कासगंज। जनपद कासगंज में महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के पावन अवसर पर श्री अग्रवाल सभा कासगंज की ओर से आयोजित जयंती समारोह का उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष नमन कर उनके आदर्शों और समाज के प्रति योगदान को याद किया।

रेनू गौड़ ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन सेवा, समता, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण की भावना का प्रतीक है। उनके द्वारा दिया गया सहयोग, परोपकार और समानता का संदेश आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और सामाजिक समरसता को और मजबूत किया जा सकता है।

उन्होंने महाराजा अग्रसेन जी के विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

समारोह में श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पवन गोयल (किताब वाले), महामंत्री मयंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष युगल बंसल, प्रबंधक मयंक मित्तल, मुख्य मेला प्रबंधक विपिन गर्ग कांटा, अखिलेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।