एक तरफा प्यार में आशिक ने रचा खुनी खेल

अमर भारती : मुंबई जहाँ बारिश ने अपना कहर बरसाया हुआ है जो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा इस बीच भी जुर्म कम होने का नाम हे नहीं ले रहा।  मुंबई के कल्याण इलाके की एपीएमसी मार्किट में दिन दहाड़े बदमाशों ने एक महिला को चाक़ू मार उसकी हत्या कर दी।

महिला स्कूटी से आकर मार्किट में रूकती है इसी दौरान दो लड़के बाइक से आते है और उन में से एक बाइक से उतर कर महिला के ऊपर चाकू से वार कर देते है। मौका देखते ही दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। हालाकि मार्किट में लगे एक कैमरे पूरी वारदात को रिकॉर्ड कर लिया है। कैमरे में आरोपियों की शक्ल साफ़ दिखाई दे रही है। खून से लतपथ महिला को जब अस्पताल ले जाया गया वहाँ के डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कल्याण के बाजार पेठ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी का नाम बाबू ढकनिला बताया है और जानकारी दी की बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया है दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है।  पीड़ित का नाम सोनम कटारिया बताया गया है। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आयी है पर एक नज़र में ये एक तरफ़ा प्यार का मामला बताया जा रहा है।

रिपोर्ट- अभिन्या गोयल

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-