74 वें बाफ्टा अवॉर्ड में प्रस्तुतकर्ता बनी प्रियंका चोपड़ा

ब्रिटेन के इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड का आयोजन रॉयल अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को होगा

नई दिल्ली। अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस को अब प्रतिष्ठित बाफ्टा अवार्ड में एक ज़िम्मेदारी मिली है। प्रियंका को निक जोनस संग इस पुरस्कार समारोह में कैटेगरी प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

बाफ्टा वालों ने जाहिर की खुशखबरी
बाफ्टा ऑफिशियल पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर कैटेगरी प्रस्तुत करने वाले अभिनेता और अभिनेत्री की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘हम ये घोषणा करते हुए काफी उत्साहित हैं कि बाफ्टा में कैटेगरी को प्रस्तुत करने वालों में टॉम हिडलेस्टन, प्रियंका चोपड़ा जोनस, जेम्स मैकऑव, सिंथिया एरिवो और बहुत सारे स्टार्स शामिल होंगे! उन सभी को आप रविवार शाम 7 बजे देख सकते हैं।’बता दें कि ये अवॉर्ड फंक्शन को हर साल फरवरी में आयोजित किया जाता है लेकिन इस बार कोविड-19 महामारी के चलते। इस 74वें अवॉर्ड फंक्शन को 10 और 11 अप्रैल को रॉयल अल्बर्ट हॉल में आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ईई बाफ्टा अवॉर्ड को होस्ट करेंगी, जो नई प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगी। वहीं इससे पहले इसको ऑरेंज राइजिंग स्टार अवॉर्ड के नाम से जाना जाता था। लेकिन कुछ व्यावसायिक कारणों के चलते इसे ईई के रूप में डिजाइन किया गया है।वहीं रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं और उनके साथ इस अवॉर्ड फंक्शन में लॉस एंजिल्स से रोज बर्न, आंद्रा डे, अन्ना केंड्रिक और रेनी ज़ेल्वेगर भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति पॉप स्टार निक जोनास के साथ मिलकर 93 वें ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन की घोषणा की थी।’

ऑस्कर अवॉर्ड में भी नॉमिनेशन्स का कर चुकी है ऐलान 
आपको बता दे कि हाल ही में इससे पहले प्रियंका चोपड़ा 93 वें ऑस्कर अवार्ड के नॉमिनेशन का ऐलान कर चुकी है। 
वहीं पिछले महीने रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता आदर्श गौरव को बाफ्टा अवार्ड की बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। साथ ही फिल्म के निर्देशक रमिन बहारानी को बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले अवॉर्ड कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है।