यो यो पर पंजाब पुलिस ने किया केस दर्ज, अश्लील लिरिक्स के चक्कर में विवादों में फंसे हनीं सिहं

अमर भारती : पंजाब और बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। हनी सिंह बीते दिनों ही अपने मखना गाने से वापस आए हैं। गाना ब्लॉकबस्टर रहा और इसे लोगो ने खूब पसंद किया है। वहीं अब इस गाने के चलते हनी सिंह पिछले कुछ दिनों से विवादों में फंस चुके हैं। अब खबर है कि हनी सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मोहाली में मामला दर्ज का दिया गया है। हनी सिंह पर उनके नए गाने मखना में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। बीते दनिों इस मामले पर राज्य महिला आयोग ने पंजाब पुलिस से शिकायत की थी।

राज्य महिला आयोग की शिकायत पर हनी सिंह और भूषण कुमार के खिलाफ पंजाब के मोहाली के मटौर थाने में मामला दर्ज किया गया है। दोनों पर सेक्शन 294 (गीतों के माध्यम से अश्लीलता फैलाना) और 506 (धमकाना) सहित कुछ अन्य धाराओं में ये मुकदमा दर्ज हुआ है।
महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक चिट्ठी लिखी थी।

उन्होंने लिखा, टी-सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार एवं हनी सिंह द्वारा लिखे और गाए इस गाने पर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने शिकायत में कहा था कि यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके शब्द और वीडियो आपत्तिजनक हैं। इसके चलते पुलिस में हनी सिंह और कंपनी के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की गई थी। आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने मामले पर 12 जुलाई तक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

आपको बता दें कि सिंगिंग की दुनिया में चमकने वाले सितारों में से एक हैं यो यो। यो यो हनी सिंह को लेकर दर्शकों में खूब दीवानापन है। हनी सिंह इस गाने से इंड्स्ट्री में वापस आए थे। बता दें कि इससे पहले भी हनी सिंह 2013 में मैं हूं बलात्कारी गाने की लिरिक्स की वजह से विवाद में आ चुके हैं। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को हनी सिंह के खिलाफ अश्लील गाने, गाने के लिए केस दर्ज करने का आदेश भी दिया था। यो यो की बात करे तो इस समय वो अपने नए गाने की शुटिंग में लगे हुए हैं।

रिपोर्ट प्रशांत मिश्रा 

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-