दिल्ली और आस-पास के इलाको में बारिश ने दी दस्तक

अमर भारती : राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाको में आज सुबह ही बादल बन रहे थे और अचानक हवाएं भी तेज चलने लगी, जिसके बाद कि फिर एक बार बारिश भी शुरू हो गई। काफी समय से गर्मी झेल रहे है दिल्ली के लोगो के लिए ये बड़ी राहत की खबर है।

बता दें कि हमेशा की तरह तेज बारिश के बाद जलभराव होने से लोगों को काम पर जाने की काफी मुशकील हो रही है। जलभराव के कारण हमेशा दौड़ने वाली दिल्ली की रफ्तार जैसे रुक सी गई है।

इससे पहले शुक्रवार का दिन धूप और उमस से भरा रहा। आसमान में बादलों की कमी के कारण दिन भर सूरज चमकता रहा, बृहस्पतिवार को हुई बारिश के कारण नमी बढ़ गई। नमी और तेज धूप के कारण दिन भर उमस वाली गर्मी रही।

मौसम विभाग की माने तो इस बारिश से तापमान में गिरावट आई है और आने वाले दिनो में इससे ज्यादा मौसम में बदलाव हो सकता है। इससे पहले भी अनुमान लगाया गया था कि महिने के अंत में लगातार बारिश होने की संभावना बनी हुई है।