राज कुंद्रा और पत्नी शिल्पा ने शर्लिन चोपड़ा पर लगाया मानहानी का आरोप, दंपति ने शर्लिन को भेजा 50 करोड़ रूपए का नोटिस

हाल ही में जेल से छूटे थे राज कुंद्रा

शर्लिन चोपड़ा, शिल्पा और राज

नई दिल्ली। अश्लील फिल्म मामलों में दो महीने जेल में बिठाने वाले राज कुंद्रा बीती 21 सितम्बर को जेल से बाहर निकले थे। पोर्नोग्राफी केस में फसे राज कुंद्रा चौतरफा और भी कई मामलों से घिरे थे। इनमें से कुछ एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अभिनेता और व्यापारी राज कुंद्रा पर लगाए थे। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा की मुसीबतें बढ़ाते हुए राज कुंद्रा पर शारीरिक और मानसिक रूप से उन्हें हैरास करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। शर्लिन ने इसके लिए 14 अक्टूबर को प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। इसी को लेकर अब राज कुंद्रा और पत्नी की प्रतिक्रिया आई है। दरअसल दंपति ने शर्लिन चोपड़ा पर उनकी छवि ख़राब करने को लेकर 50 करोड़ रुपए का मानहानी का मुकदमा ठोक दिया है।

शर्लिन के आरोपों को बताया झूठा

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा के आरोपों को सिरे से खारिज कर झूठा और बेबुनियाद बताया है। साथ ही दंपति के वकील ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि- ‘शर्लिन चोपड़ा द्वारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर जितने भी आरोप लगाए गए हैं वो छूठे, फर्जी और आधारहीन हैं। इसका कोई प्रमाण भी नहीं है।’

जेल में थे राज कुंद्रा

बता दें कि राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्राच ने 19 जुलाई को पोर्न फिल्में बनाने के केस में गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने अदालत में राज कुंद्रा के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। करीब 62 दिन बाद राज कुंद्रा जमानत पर जेल से छूटे हैं। राज कुंद्रा पर अश्लील कंटेंट बनाने और उन्हें Hotshot नाम के ऐप पर अपलोड करने के साथ ही कई स्ट्रगलिंग एक्ट्रेसेस को ब्लैकमेल करने के भी आरोप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *