अयोध्या में सादगी से मनाई जा रही राम नवमी

नई दिल्ली। कोरोना काल चल रहा है ऐसे में अयोध्या में रामनवमी सादगी से मनाई जा रही है। भगवान राम के जन्म उत्सव का उल्लास उस तरह से देखने को नही मिल रहा, जैसे कि पहले देखने को मिलता था। आम श्रद्धालु के लिए अयोध्या के सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं।अयोध्या धाम की सीमा सील कर दी गयी है।अयोध्या धाम में आम श्रद्धालु प्रवेश नही कर पा रहे हैं।

कोविड की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना आवश्यक

अयोध्या आने पर 48 घंटे के अंदर कोविड की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने का नियम लागू कर दिया गया है। राम जन्मभूमि परिसर में भी रामलला का जन्म उत्सव सादगी से मनाया जा रहा है। कनक भवन समेत अन्य मंदिरों में भी पूरी सादगी से भगवान राम का जन्म उत्सव मनाया जा रहा है।

श्रद्धालुओं को पुलिस भेज रही है वापिस

कोरोना संक्रमण की वजह से अयोध्या में श्रद्धालुओं को प्रवेश न मिलने से सरयू तट पर पूरी तरीके से सन्नाटा छाया हुआ है। सरयू के घाटों पर स्नान करने वालों की भीड़ नहीं दिखाई दे रही है। और यही हाल राम जन्मभूमि और कनक भवन समेत अन्य प्रमुख मंदिरों की ओर जाने वाले मार्गों का है।
कहीं भी श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं दिखाई दे रहे हैं। अयोध्या की बाहरी सीमा से ही आने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस वापिस भेज रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *