RSS लखनऊ पूरब में स्वास्थ्य सेवा की पहल: कई स्थानों पर लगे निशुल्क मेडिकल कैंप

लखनऊ। लखनऊ के पूरब भाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा भारती और नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त प्रयास से विभिन्न स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों का उद्देश्य ग्रामीण और सेवा बस्तियों में रहने वाले लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। अलग-अलग स्थानों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों और फार्मासिस्ट की टीमों ने लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां वितरित कीं।

इन स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन बलराम नगर स्थित शारदा सेवा बस्ती माधव संस्कार संस्था, सरदार भगत सिंह नगर गाजीपुर सेवा बस्ती (दुर्गा मंदिर के समीप), सरदार पटेल नगर मुंशीपुरवा सेवा बस्ती (मुंशी पुलिया के पास) तथा दीनदयाल नगर सेवा बस्ती (दयानंद बाल संस्कार केंद्र, सुगमऊ के पास) में किया गया। विभिन्न स्थानों पर डॉक्टर गुलाबचंद यादव, डॉक्टर सुभाष सिंह, डॉक्टर अंजनी सिंह और डॉक्टर आंचल वर्मा के साथ फार्मासिस्ट रविंद्र चौधरी, अनुपम प्रदर्शन, भूपेंद्र सिंह और अनिमेष राव की उपस्थिति में मरीजों की जांच की गई।

जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयों का वितरण

कैंप में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने शुगर, हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम और ब्लड प्रेशर की जांच कराई। जांच के बाद जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस पहल से स्थानीय लोगों, विशेषकर ग्रामीण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को काफी लाभ मिला।

सेवा कार्य की सराहना

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सेवा भारती की इस सेवा कार्य की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य कैंप आयोजित करने का अनुरोध किया। सुगमऊ क्षेत्र के निवासियों ने विशेष रूप से डॉक्टर आंचल वर्मा और फार्मासिस्ट अनिमेष राव को धन्यवाद देते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

इनकी रही बड़ी भूमिका

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से प्रांत सेवा प्रमुख देवेंद्र अस्थाना, पूरब भाग सेवा प्रमुख सत्येंद्र, दीनदयाल नगर सेवा प्रमुख शोभित, नगर कार्यवाह संजय, सह नगर कार्यवाह पारिजात, नगर प्रचार प्रमुख चंदन, सामाजिक सद्भाव प्रमुख प्रमोद तथा दयानंद बस्ती प्रमुख नंदकिशोर उपस्थित रहे। वहीं सेवा भारती की ओर से ओम प्रकाश, गोविंद, आकाश, उत्कर्ष, रोहित और संजीव सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया।