Sawan: सावन का पवित्र महीना बस शुरू ही होने वाला है। चारों ओर हरियाली, बारिश की बूंदें और ‘बम बम भोले’ की गूंज — ये नज़ारा हर शिवभक्त को रोमांचित कर देता है। आइए जानते हैं इस बार सावन में क्या रहेगा खास
Sawan: इस बार का सावन क्यों है खास?
सावन यानी श्रद्धा, भक्ति और शिव आराधना का महीना। आषाढ़ पूर्णिमा के बाद भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना शुरू होता है। इस महीने को महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए खास माना जाता है। इस दौरान रोजाना शिव भक्त शंकर जी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करते हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा 10 जुलाई को मनाई जाएगी। इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत होगी। आषाढ़ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 जुलाई को देर रात 02 बजकर 06 मिनट पर होगी। वहीं, तिथि का समापन 12 जुलाई को देर रात 02 बजकर 08 मिनट पर होगा। ऐसे में 11 जुलाई से सावन महीना शुरू होगा।
उत्तर भारत में सावन का विशेष महत्व होता है। लाखों कांवड़िए गंगा से जल लेकर पैदल चलकर अपने गांव के शिव मंदिरों में अर्पित करते हैं। दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार से लेकर झारखंड और बंगाल तक — कांवड़ यात्रा का माहौल बेहद खास रहता है।
शिवालयों में तैयारियाँ जोरों पर हैं। खासतौर पर काशी विश्वनाथ, बाबा बैद्यनाथ धाम, महाकालेश्वर जैसे प्रसिद्ध मंदिरों में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद hai
इस बार सावन में 4 सोमवार होंगे, जो सभी भक्तों के लिए अत्यंत फलदायक माने जा रहे हैं। शिव पुराण में भी सावन सोमवार का विशेष महत्व बताया गया है।
भक्त कहते हैं कि सावन में भोलेनाथ की पूजा करने से सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। खासकर कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने की प्रार्थना करती हैं।
तो तैयार हो जाइए सावन की आस्था और भक्ति से समर्पित होने के लिए। ये सिर्फ एक महीना नहीं, भगवान शिव से जुड़ने का माध्यम है। बम बम भोले!”
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी की नगर पंचायत सिद्धौर के समाजसेवी मोहम्मद आरिफ को लिखा पत्र
- IND vs NZ 2nd T20: तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने न्यूजीलैंड के जबड़े से छीना मैच, भारत की 4 विकेट से जीत
- यासीन मलिक समेत 7 आरोपियों पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोप तय करने का आदेश
- राहुल गांधी की रैली पर कारोबारियों का अलर्ट! 1 नवंबर की रैली टालने की मांग
- एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में नरेश सचदेवा ने जीते 4 गोल्ड सहित 6 पदक