वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऑस्कर फ़र्नांडिस का निधन

पीएमओ और पार्टी नेताओं ने जताया दुख

Oscar Fernandes| कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन, PM मोदी और पार्टी  नेताओं ने जताया दुख, Congress leader Oscar Fernandes passed away

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फ़र्नांडिस का सोमवार को मैंगलोर में निधन हो गया। वह एक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। ऑस्कर फ़र्नांडिस वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सबसे करीबी विश्वासपात्रों में से एक थे और कांग्रेस पार्टी के महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले प्रमुख नेताओं में से एक थे। कांग्रेस ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि पार्टी को उनकी कमी हमेशा खलेगी।

कांग्रेस ने ट्वीट कर जताया शोक

कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया, “ऑस्कर फर्नांडीस जी के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है, उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। उनकी समावेशी भारत का विज़न, हमारे वक़्त की सियासत को काफ़ी प्रभावित करता रहा। कांग्रेस परिवार को उनके मार्गदर्शन की कमी खलेगी। “

बता दें कि ऑस्कर फ़र्नांडिस यूपीए सरकार में परिवहन, सड़क और राजमार्ग और श्रम और रोजगार, और भारत सरकार के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने राजीव गांधी के संसदीय सचिव के रूप में भी कार्य किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *