अमेरिका के ऑस्टिन में हुई गोलीबारी

गोलीबारी में हुई 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत

नई दिल्ली। अमेरिक में टेक्सास के ऑस्टिन में गोलीबारी हुई। बता दें कि गोलीबारी के दौरान घायल हुए एक व्यक्ति की हॉस्पिटल में मृत्यु हो गयी। इस बात की जानकारी ऑस्टिन के पुलिस विभाग ने रविवार को दी है।

25 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
पुलिस विभाग ने बताया कि, “ऑस्टिन में हुई गोलीबारी में एक 25 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। ऑस्टिन पुलिस के कार्यवाहक प्रमुख जोसेफ चाकोन ने शनिवार को बताया था कि गोलीबारी की घटना पुराने ऑस्टिन में सुबह करीब डेढ़ बजे हुई।

14 लोगों के घायल होने की खबर
आपको बता दें कि गोलीबारी में पुलिस ने 13 लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी। लेकिन बाद में ऑस्टिन के अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में घायल हुए लोगों की संख्या 14 है। पुलिस के अनुसार दो संदिग्धों में से एक ने गोलीबारी शुरू की थी। इस घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।