शेयर बाजार में वित्त वर्ष के पहले ही दिन बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक फिसला

अमर भारती : नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। सुबह के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक तक गिरकर कारोबार करता नजर आया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 715 अंकों की कमजोरी के साथ 28,753 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया वहीं निफ्टी 199 अंकों की गिरावट के साथ 8,399 के स्तर पर था। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स जहां 1047 अंकों की कमजोरी के साथ 28,418 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया वहीं निफ्टी 305 अंक गिरकर 8,293 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। Reliance Industries, Kotak Bank, HDFC Bank और Infosys बड़े लॉसर्स साबित हुए।

इनमें भी कोटक सबसे ऊपर रहा। इससे पहले वित्त वर्ष 2019-20 के आखिरी दिन घरेलू शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ। मंगलवार की तेजी की बदौलत शेयरों की वैल्यू लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। सेंसेक्स 1,028 अंकों (3.62 फीसदी) की तेजी के साथ 29,468 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 316.65 अंकों (3.82 फीसदी) की बढ़त लेकर 8,597.75 के स्तर पर रहा। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स ने करीब ढाई फीसदी और स्मॉलैकप इंडेक्स ने तीन फीसदी तेजी दर्ज की गई।

निफ्टी 50 इंडेक्स पर भारत पेट्रोलियम के शेयर में 15 प्रतिशत से ज्यादा उछाल आया। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, गेल (इंडिया), ओएनजीसी, हिंडाल्को, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर भी नौ प्रतिशत तक चढ़े। दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक के शेयर में 14.68 प्रतिशत गिरावट आई। इसके अलावा आयशर मोटर्स, सिप्ला, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, टाइटन कंपनी, कोटक महिंद्रा बैंक और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी गिरकर बंद हुए। सात शेयर 52 हफ्तों के ऊंचे स्तर पर केवल सात कंपनियों के शेयरों ने 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर हासिल किया,

जबकि 169 कंपनियों के शेयर 52 सप्ताह के निचले स्तर तक टूटे। निफ्टी के 40 शेयर और सेंसेक्स के 25 शेयरों की ट्रेडिंग बढ़त पर बंद हुई। तेजी के तीन बड़े कारण1. चीन का औद्योगिक उत्पादन एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है।2. द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के अनुसार कोरोना की महामारी खत्म होने के बाद भारत की स्थिति बाकी जी-20 देशों से बेहतर रहेगी।3. भारत में लॉकडाउन के चलत कोरोना वायरस के मामले तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं।