बॉलीवुड की वो फिल्में जिनको देखने के बाद बढ़ जाता है देशभक्ति का जज्बा

नई दिल्ली। हिन्दी सिनेमा के पन्नो में अपने शुरुआती समय से ही देशभक्ति पर फिल्में बनती रही हैं। इन फिल्मों का अपना अलग ही महत्व है। लोग खासा पसंद करते हैं। इन फिल्मों को

आनंद मठ

साल 1952 में आई फिल्म ‘आनंद मठ’ संन्यासी क्रांतिकारियों की आजादी की लड़ाई की कहानी थी जो 18वीं शताब्दी में अंग्रेजों के खिलाफ हुई थी। यह फिल्म बंकिम चंद्र चटर्जी के नॉवल पर आधारित थी। इस फिल्म में ‘वंदे मातरम’ गीत का भी इस्तेमाल किया गया था।

बॉर्डर

बॉर्डर’ 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध पर आधारित हैं। इस फिल्म में भारत-पाक युद्ध के समय लड़े गए लोंगेवाला युद्ध को विस्तार से समझाया गया है। फिल्‍म में अभिनेता सनी देओल ने अपने आवाज से जान डाल दी थी। फिल्‍म के गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते है।

द लेजेंड ऑफ भगत सिंह

फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ में अजय देवगन भगत सिंह का किरदार निभाते नजर आए थे। यह फिल्म भगत सिंह की जिंदगी पर आधारित थी जिन्होंने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाते हुए जान न्यौछावर कर दी थी।

लक्ष्य

फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित लक्ष्य 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, ओम पुरी और बोमन ईरानी लीड रोल में नज़र आये थे। फिल्म में ऋतिक लेफ्टिनेंट करण शेरगिल की भूमिका में थे। जो अपनी टीम का नेतृत्व कर आतंकवादियों को मारकर जीत अपने नाम करते हैं। यह फिल्म 1999 के कारगिल युद्ध के संघर्ष की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक कहानी थी।

मंगल पांडे द राइजिंग

‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ क्रांतिकारी मंगल पांडे की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। मंगल पांडे को अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई का आगाज भी माना जाता है। फिल्‍म में मंगल पांडे का किरदार आमिर खान ने बख़ूबी निभाया था।

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक

आदित्य धर के निर्देशन में बनी उरी द सर्जिकल स्ट्राइक मूवी 2019 में रिलीज़ हुई थी एक्टर विक्की कौशल और
यामी गौतम फ़िल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आये थे।
फिल्म 2016 में कश्मीर के उरी में सेना के कैम्प पर हुए आतंकी हमलों के बाद हुए सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *