स्कूलों में असेंबली के दौरान पढ़ाया जाएगा यातायात का पाठ

मध्यप्रदेश में स्कूली छात्र पढ़ेंगे यातायात का पाठ, नियम-कायदों से अवगत  कराने के लिए उठाया गया कदम | 📖 LatestLY हिन्दी

लखनऊ। यूपी में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अब सभी स्कूलों में असेंबली के दौरान यातायात नियमों के भी पाठ पढ़ाया जाएगा। यह फैसला उत्तर प्रदेश शासन ने लिया है।

इतना ही नहीं यातायात नियमों के प्रति आम जन मानस में जागरुकता लाने के लिए स्कूल की दीवारों पर यातायात के नियम और सड़क सुरक्षा के नारे भी लिखे जाएंगे।

विद्यालयों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी के लिए मास्टर ट्रेनर भी रखे जाएंगे। इसके साथ ही दो पहिया वाहन से स्कूल जाने वाले बच्चों को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। इसके संबंध में उत्तर प्रदेश शासन ने सभी बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा विद्यालयों को निर्देश जारी कर दिया है।

इस संबंध में सभी बीएसए, DIOS, प्रधानाचार्य और परिवहन अधिकारी बैठक करेंगे, जिससे परिवहन अधिकारियों की मदद से प्रदेश के सभी स्कूलों में इस योजना को सुचारु रूप से लागू किया जा सके।

विश्वबैंक: हर चार मिनट में एक मौत
फरवरी 2021 में विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी कि भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है.

रिपोर्ट में कहा गया, ”सड़क दुर्घटनाओं में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं. भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में
दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है. देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर चार मिनट में एक मौत होती है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *